राऊ: तेजपुर गड़बड़ी पुलिया के पास बच्चों के झगड़े से शुरू हुआ खूनी संघर्ष, तीन आरोपी हिरासत में
Rau, Indore | May 21, 2025 इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित तेजपुर गड़बड़ी पुलिया के पास बच्चों के बीच हुए मामूली झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। जिसमें देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि चाकूबाजी की नौबत आ गई। पुलिस ने इस घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। जिसमें पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।