राऊ: कैबिनेट बैठक पर कलेक्टर ने मीडिया से की चर्चा, कहा- इंदौर के लिए गर्व की बात, विकास में लगेंगे चार चांद
Rau, Indore | May 22, 2025 इंदौर में हाल ही में राजवाड़ा में आयोजित हुई कैबिनेट की बैठक ने इंदौर को फिर विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का संकेत दिया है। इस बैठक में इंदौर से जुड़े कई फैसले लिए गए। जिसको लेकर कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती वर्ष में कैबिनेट बैठक का इंदौर में आयोजित होना अपने आप में एक गौरव की बात है। जिसमें इंदौर के विकास को गति मिलेगी।