राऊ: इंदौर में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 2 नए मरीज सामने आए, पिछले 3 दिनों में 4 नए मरीज मिले, जीनोम सीक्वेंसिंग शुरू
Rau, Indore | May 26, 2025 इंदौर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। जिसमें कल 2 नए मामले में रिकॉर्ड हुए है। जिसमें शहर में पिछले तीन दिनों के भीतर 4 नए कोविड संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जिससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में सतर्कता बढ़ गई है। जिसमें जनवरी से अब तक इंदौर में कुल 11 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से केवल 5 मरीज स्थानीय निवासी है।