पटियाली: थाना गांव में सड़क पर अचानक गिरे व्यक्ति की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार
पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम थाना गांव निवासी 48 वर्षीय सत्यपाल पुत्र रामचंद्र की गुरुवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया कि वह अचानक सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी पटियाली ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।