भोरे: लामीचौर पंचायत के उपमुखिया के खिलाफ लगा अविश्वास, वार्ड सदस्यों ने विक्षुब्ध होकर BDO को सौंपा ज्ञापन
भोरे प्रखंड के लामीचौर पंचायत के उपमुखिया के खिलाफ अविश्वास लाया गया है। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए अभी तिथि निर्धारित नहीं हुई है। वहीं वार्ड सदस्यों ने इससे संबंधित ज्ञापन वीडियो को सौप है। उप मुखिया विरझन राम के कार्यकलापों से विक्षुब्ध वार्ड सदस्यों ने विश्वास लगाया है। उप मुखिया के द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही ढंग से नहीं किया जा रहा था।