भोरे: सिसई टोला भटवालिया गांव में दहेज में बुलेट बाइक और सोने की चेन नहीं मिलने पर विवाहिता को किया बेघर, प्राथमिकी हुई दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के सिसई टोला भटवालिया गांव में दहेज में बुलेट बाइक व सोने की चेन नहीं मिलने पर एक विवाहिता को ससुराल वालों ने बेघर कर दिया। मामले को लेकर पीड़ित महिला रवीना खातून ने थाने में दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें अपने ससुर और पति को आरोपित किया है। आरोप है की ससुराल वालो ने दहेज पुरी नही करने पर मारपीट कर उसे बेघर कर दिया।