भोरे: रामनगर में आयोजित हो रहे श्रीअति रुद्र महायज्ञ को लेकर DM व SP ने यज्ञस्थल का किया दौरा, तैयारीयों की बारीकी से की जांच
भोरे प्रखंड के रामनगर में स्थित 700 साल पुराने प्राचीन राम जानकी मठ में 14 फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित हो रहे श्री अति रुद्र महायज्ञ को लेकर सोमवार की शाम गोपालगंज के डीएम मकसूद आलम और एसपी स्वर्ण प्रभात ने यज्ञ स्थल का दौरा किया। इस दौरान यज्ञ कमेटी के द्वारा की गई सारी तैयारियां की बारीकी से जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।