भोरे: लखराव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में पटना की टीम सेमीफाइनल में पहुंची
भोरे प्रखंड क्षेत्र के लखराव में आयोजित पं दीनदयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को रांची व पटना के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। जिसमें रांची की टीम को हराकर पटना की टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली। पटना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जहां निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 143 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया।