भोरे: रामनगर के राम जानकी मठ में पहुंचे हथुआ महाराजा बहादुर मृगेंद्र प्रताप, महंत के साथ यज्ञ में हो रही तैयारी का लिया जायजा
भोरे प्रखंड क्षेत्र के रामनगर में प्राचीन राम जानकी मठ में 14 फरवरी से आयोजित होने वाले अति रुद्र महायज्ञ की तैयारीयों का जायजा लेने रविवार को हथुआ राज के वंशज महाराजा बहादुर मृगेंद्र प्रताप शाही पहुंचे। उन्होंने मठ के महंत हेमकांत शरण देवाचार्य जी के साथ यज्ञ स्थल से लेकर तमाम प्रकार की हो रही तैयारीयों का जायजा लिया, साथ ही कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।