भोरे: रामनगर में अति रुद्र महायज्ञ की तैयारियों का हथुआ SDM व SDPO ने लिया जायजा, सभा मंच, मुख्य द्वार व आदि का किया निरीक्षण
भोरे प्रखंड क्षेत्र के रामनगर राम जानकी मठ में 14 फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित होने वाले अति रुद्र महायज्ञ की तैयारीयों का शनिवार को हथुआ एसडीएम अभिषेक कुमार चंदन व एसडीपीओ अनुराग कुमार ने जायजा लिया। इस दौरान मुख्य द्वार के अलावे अन्य क्षेत्र में बने सभा मंच, यज्ञ मंडप,हेलीपैड के साथ-साथ अन्य जगहों का भी अधिकारीयों ने निरीक्षण किया ।