ऊंचाहार: बरगदही ऊँचाहार देहात गाँव में विशाल भंडारा व आल्हा गायन कार्यक्रम का आयोजन, उमड़ी हजारों की भीड़
ऊँचाहार क्षेत्र के बरगदही ऊँचाहार देहात गाँव मे शनिवार को जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने शिरकत कर प्रसाद ग्रहण किया, इसके अलावा आयोजित आल्हा गायन कार्यक्रम में लोगों ने गायक अमृतलाल राजपूत की गायन कला का आनंद उठाया।कार्यक्रम का आयोजन हेमराज फौजी व राहुल यादव द्वारा किया गया।मामले की जानकारी आयोजक ने दी है।