रानीगंज: पिपरी खालसा गांव में बंद पड़े मकान से नकदी, गहने और बर्तन समेत हजारों की चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के पिपरी खालसा गांव में एक बंद मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने आरी से ताला काटकर नकदी, गहने और बर्तन समेत हजारों का सामान चुरा लिया। दिल्ली में मजदूरी करने वाले प्रदीप मिश्र जब दो महीने बाद घर लौटे, तब उन्हें घटना का पता चला। प्रदीप बीते शनिवार को दिल्ली से अपने घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। चोरी की