सरीला: सरीला कस्बे के हटवारा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में छत पर सो रहे युवक का शव सड़क पर मिला
सरीला कस्बे के हटवारा इलाके में आज सोमवार को तड़के सुबह संदिग्ध परिस्थितियों के चलते अपने परिवार के साथ छत पर सो रहे 32 वर्षीय एक युवक का शव उसके घर के बाहर सड़क पर पड़ा हुआ मिला है। घटना की जानकारी लगते ही मृतक युवक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा आज सोमवार को मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।