खंडवा: कर्मवीर विद्यापीठ बंदी पर फूटा जनआक्रोश, विधायक छाया मोरे पहुंचीं मुख्यमंत्री के दरबार
खंडवा। निमाड़ की ऐतिहासिक पहचान कर्मवीर विद्यापीठ को बंद किए जाने की आशंकाओं ने पूरे जिले में जनभावनाओं को आंदोलित कर दिया है। पत्रकार संगठनों से लेकर सामाजिक संस्थाओं तक, हर वर्ग इस मुद्दे पर एकजुट होकर सामने आ रहा है। सभी का मानना है कि यह केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि खंडवा की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है, जिसे किसी भी कीमत पर समाप्त नहीं होने दिया