बालूमाथ: बनियों गांव के पास बाइक दुर्घटना में तीन घायल,एक की हालत गंभीर*
चंदवा थाना क्षेत्र के तिलैयादामर गांव से हेरहंज थाना क्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के घर जा रहे तीन युवक शनिवार शाम 6 बजे सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। यह हादसा बनियों गांव के समीप उस समय हुआ,जब नशे की हालत में चल रही बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में बाइक सवार सिकंदर गंझू 18 वर्ष पिता राजेश गंझू गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया।