कुडू: कुड़ू: प्रखंड प्रमुख के बेटे ने नाबालिग से दुष्कर्म किया, 6 माह की गर्भवती मिलने पर खुला राज, 3 पर FIR
Kuru, Lohardaga | Oct 24, 2026 लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और शादी का झांसा देकर यौन शोषण का शनिवार सुबह लगभग 11:00 बजे मामला सामने आया है। इस मामले में कुड़ू की प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी के बेटे प्रकाश उरांव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। नाबालिग की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे।