अधौरा: दुग्घा गांव में दुर्गावती नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, पोस्टमार्टम के लिए पटना पीएमसीएच रेफर
दुग्घा गांव के दुर्गावती नदी से एक अज्ञात व्यक्ति के शव को पुलिस ने बरामद किया है। आज मंगलवार की सुबह 8 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अधौरा थाना के चौकीदार बुधन उरांव ने बताया कि वहां के स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिला की नदी किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जहां पुलिस मौके पर पहुंची शव को बरामद कर पहचान कराने के लिए काफी कोशिश किया लेकिन पहचान नहीं हुआ।