अधौरा: तेलहाड़ कुंड जलप्रपात पर पहली बारिश में पुल टूटने पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, लाखों की लागत से बना था पुल
अधौरा के जंगल में तेलहाड़ कुंड जलप्रपात पर बनाए गए पहली बारिश में पुल टूटने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताया हैं। आज शनिवार को 2 बजे गुदरी गांव के ग्रामीणों ने बताया कि 10 गांव के लोगों का आवागमन होता है। यह पुल वन विभाग द्वारा बनाया गया था लेकिन पूरी तरह से टूट गया। अभी पूरा बरसात बाकी है इस रास्ते से आना-जाना मुश्किल है पूरी तरह से पुल का निर्माण भी नहीं हुआ।