अधौरा: जद्दुपुर गांव के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर तीन लोग घायल, सदर में इलाज जारी
जद्दुपुर गांव के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना गुरुवार की शाम लगभग 4:30 बजे की बताई गई। अधौरा थाना क्षेत्र के दहार गांव निवासी आजाद राम की पत्नी बिंदु देवी तथा करमचट थाना क्षेत्र के भलुहा गांव निवासी लाल मोहर राम की पत्नी कस्तूरबा देवी और इनका पुत्र सुरेंद्र राम बताया जाता है। सभी घायलों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा।