अधौरा: हनुमान घाटी मोड़ के पास बस की छत से गिरकर युवक की मौत, परिजनों के लिए राजद के प्रधान महासचिव ने की मुआवजे की मांग
अधौरा पथ पर हनुमान घाटी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई जहां परिजनों के लिए राजद के प्रधान महासचिव भोला सिंह यादव ने मुआवजा का मांग किया है। आज बुधवार को 3 बजे उन्होंने बताया कि अधौरा थाना क्षेत्र के अधौरा गांव निवासी उदय शंकर प्रसाद के 26 वर्षीय पुत्र रितिक रौशन राजा बस के ऊपर छतरी पर बैठकर अधौरा से भभुआ आ रहा था तभी गिरने से मौत हो गई थी।