अधौरा: भभुआ अधौरा पथ पर हनुमान घाटी मोड़ के पास बस की छतरी पर बैठे युवक की गिरने से हुई मौत, सदर में कराया गया पोस्टमार्टम
भभुआ अधौरा पथ पर हनुमान घाटी मोड़ के पास बस के छतरी पर बैठे युवक को गिरने से मौत हो गई। सोमवार को शाम 6 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि अधौरा थाना क्षेत्र के अधौरा गांव निवासी उदय शंकर प्रसाद के 26 वर्षीय पुत्र रितिक रौशन राजा बताया गया है। परिजनों ने बताया कि अधौरा से बस के छतरी पर बैठकर भभुआ के लिए आने के दौरान सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।