राजगीर मंदिर में प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी, 5 साल के रिश्ते के बाद लिया साथ रहने का फैसला, लड़की की पहले ही हो चुकी है शादी, उस शादी से खुश नहीं रहने के दौरान ली गई यह फैसला ।
राजगीर स्थित मंदिर परिसर में एक प्रेमी जोड़े ने भगवान को साक्षी मानकर एक-दूसरे को माला पहनाकर शादी करने की बात कही। दोनों ने बताया कि वे पिछले करीब पांच वर्षों से एक-दूसरे से प्रेम करते थे और अब साथ जीवन बिताने का फैसला लिया है।
बताया गया कि कलावती, पिता हसन चौहान, निवासी जमुआमा, थाना वजीरगंज, और सुजीत कुमार, पिता स्वर्गीय जामुन चौहान, थाना अरियरी, प्रखंड अरियरी, जिला शेखपुरा, एक-दूसरे के संपर्क में पिछले पांच सालों थे।
मंदिर परिसर में दोनों ने कथित तौर पर एक-दूसरे को माला पहनाई और शादी की रस्म पूरी की। इस दौरान कलावती ने बताया कि वह सुजीत कुमार से पहले ही शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके माता-पिता ने उसकी शादी किसी अन्य युवक से कर दी थी। कलावती के अनुसार, वह उस वैवाहिक रिश्ते से खुश नहीं थी।
कलावती ने कहा कि उसने अपनी इच्छा से सुजीत कुमार के साथ जीवन बिताने का फैसला लिया और 27 सितंबर 2026 को राजगीर में भगवान को साक्षी मानकर दोनों ने शादी की है। उन्होंने यह भी कहा कि आगे उनके दांपत्य जीवन में किसी प्रकार की परेशानी आती है तो इसके लिए उनके माता-पिता जिम्मेदार होंगे। हालांकि मामले में दोनों पक्षों के परिवार की प्रतिक्रिया और विवाह से जुड़े कानूनी दस्तावेजों की स्वतंत्र पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।
Nawada, Nawada | Sep 28, 2026