पोहरी: कलेक्टर अर्पित वर्मा ने मुडखेड़ा में रात्रि विश्राम किया, अधिकारियों ने आंगनवाड़ी भवन में रात गुजारी
कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जनजाति बाहुल्य ग्राम मुड़खेड़ा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से रूबरू होने के बाद ग्रामीणों के बीच आत्मीयता का परिचय देते हुए मुड़खेड़ा में ही ग्रामीणों के साथ संगत में बैठकर भोजन ग्रहण किया और मुड़खेड़ा में ही रात्रि विश्राम भी किया बही अन्य अधिकारियों ने आंगनवाड़ी भवन में रात गुजारी।यह जानकारी गुरुवार दोपहर 3 बजे प्राप्त हुई है।