बरेली: इज्जत नगर थाना पुलिस ने जन सेवा केंद्र पर फर्जी दस्तावेज बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
एसएसपी बरेली के निर्देशन पर आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबीर की सूचना पर इज्जत नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खजुरिया घाट से जन सेवा केंद्र पर फर्जी दस्तावेज बनाने वाले आरोपी सुमित पुत्र रामगोपाल शर्मा निवासी खजुरिया घाट ITE थाना इज्जत नगर को दस्तावेज बनाने वाले उपकरण के साथ गिरफ्तार किया है।