बरेली: नेटवर्क मार्केटिंग में टीम तोड़ने पर महिला पर हुआ हमला, इज्जत नगर थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
बरेली में वेस्टिज़ मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड में काम करने वाली इज्जतनगर निवासी पूजा दुबे उर्फ जैनिश भारद्वाज ने अपने सहयोगियों पर साजिश रचने, घर में घुसकर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पूजा का कहना है कि हल्द्वानी और दिल्ली के कुछ लोग उनकी टीम तोड़कर अपने नेटवर्क में शामिल करने की कोशिश कर रहे थे।महिला की तारीफ पर मुकदमा दर्ज।