प्रतापगढ़: शहर के जेल रोड स्थित मैरिज हॉल में सिंधी और मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने किया डांडिया नृत्य का आयोजन
नवरात्र के समय प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। सोमवार दोपहर 3:00 बजे शहर के जेल रोड स्थित मैरिज हॉल में सिंधी और मारवाड़ी समाज की महिलाओं द्वारा डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को महिला संगठन द्वारा सम्मानित किया गया है।