लटेरी क्षेत्र के मुरवास में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 9:00 बजे लोहे के भारी पाइपों से भरा एक ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। बताया जा रहा है कि रास्ते में आई एक गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था। इस हादसे की चपेट में वहां से गुजर रहे दो बच्चे आ गए। पाइपों के नीचे दबने से एक बच्चे की मौके पर