राघोगढ़: रामनगर गांव में विधिक साक्षरता शिविर, अपर जिला न्यायाधीश ने ग्रामीणों को बताए कानूनी अधिकार
Raghogarh, Guna | Apr 27, 2026 राघोगढ़ ब्लॉक के रामनगर गांव में 27 अप्रैल को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। अपर जिला न्यायाधीश राघोगढ़ प्राची पटेल ने बाल विवाह पॉक्सो एक्ट गिरफ्तारी पीड़ितों को न्याय दिलाना निर्दोष की सुरक्षा निशुल्क कानूनी सहायता टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर आदि बता कर जागरूक किया। ग्रामीणों को शासकीय योजनाएं और उनके कानूनी अधिकार बताए गए।