बटियागढ़: मां ने दोनों बच्चों को कुँए में धकेला था,केरबना कांड में बटियागढ़ थाना पुलिस को मिली सफलता,आरोपी मां गिरफ्तार
बिगत 4 मई को बटियागढ़ थाना क्षेत्र के केरबना में खेत मे कुँए में मिली नाबालिगों की लाश मामले में पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया,कलयुगी माँ ही अपने बेटा-बेटी की कातिल निकली और दोनों बच्चों को कुँए में धकेल कर हत्या कर दी,बटियागढ़ थाना पुलिस ने आरोपी दशोदा बाई लोधी पति रज्जु सिंह लोधी उम्र 30वर्ष निवासी सुनवाहा बकस्वाहा को गिरफ्तार किया है।