बटियागढ़: फतेहपुर में बने घर मे लगी आग,गृहस्थी का सामान व अनाज जलकर खाक,फतेहपुर चौकी पुलिस मौके पर
फतेहपुर गांव में एक खेत मे बने घर मे अचानक आग लगने से घर मे रखा गृहस्थी का सामान,अनाज,कृषि उपकरण आदि जलकर ख़ाक हो गई,घटना की सूचना पीड़ित किसान जगदीश पिता तुलसी राम कुर्मी के परिजनों ने घटना की सूचना फतेहपुर चौकी पुलिस को दी,जिसके बाद चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह अमले के साथ मौके पर पँहुचे,पीड़ित ने करीब 5 लाख के नुकसान की जानकारी रिपोर्ट पुलिस को दी है।