बटियागढ़: मड़ियादो में पागल कुत्ते ने आधा दर्जन लोगों पर हमला किया,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पँहुचे घायल,परिजनों ने लगाए आरोप
रविवार शाम मड़ियादो बस्ती में एक पागल कुत्ते ने करीब आधा दर्जन लोगों पर हमला कर दिया,घायलो में बच्चे,किशोर,व्रद्ध शामिल हैं,जिन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियादो लाया गया,लेकिन यंहा स्टाफ व डॉक्टर नही मिलने से परिजनों ने नाराजगी जताई,घाव परिजन खुद साफ करते भी नजर आए भावना कुशवाहा,लक्ष्मी अहिरवार, रोहित बंसल,हेमंत,सेवक,कविता आदि लोग शामिल हैं।