बटियागढ़: कलेक्टर दमोह के निर्देश पर पौड़ी फतेहपुर स्कूल प्रांगड़ का खुला बोरबेल बंद किया गया
बोरबेल में मासूमों के गिरने की घटनाओं को रोकने के लिए दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर के निर्देश पर समूचे जिले में खुले बोरबेल बंद करने के क्रम में आज बटियागढ़ ब्लाक के पोड़ी फतेहपुर स्कूल प्रांगड़ का खुला बोरबेल बन्द किया गया,इस तरह अब तक 16 बोरबेल बंद किए जा चुके हैं,दमोह कलेक्टर के निर्देश पर अमला लगातार बोरबेल बंद करना सुनिश्चित कर रहा है।