बटियागढ़: केरबना गांव में कुएँ में मिली दो बच्चों की लाश का मामला, बटियागढ़ पुलिस ने घटना का किया खुलासा; आरोपी माँ हुई गिरफ़्तार
बिगत 4 मई को बटियागढ़ थाना के केरबना में खेत मे कुँए में मिली नाबालिगों की लाश मामले में पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया,कलयुगी माँ ही अपने बेटा-बेटी की कातिल निकली व दोनों बच्चों को कुँए में धकेल कर हत्या कर दी,बटियागढ़ थाना पुलिस ने आरोपी दशोदा बाई लोधी पति रज्जु सिंह लोधी उम्र 30वर्ष निवासी सुनवाहा बकस्वाहा को गिरफ्तार कर धारा 302 का केस दर्ज किया है