चूरू: भरतिया अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
Churu, Churu | May 12, 2026 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में मॉक ड्रिल के दौरान सफाई व्यवस्था को लेकर मरीजों और परिजनों ने सवाल खड़े किए। लोगों ने कहा कि आगजनी की घटनाओं में कचरा भी बड़ा कारण बनता है, ऐसे में सफाई को लेकर भी पूर्वाभ्यास होना चाहिए। अस्पताल में निर्माण कार्य के चलते अस्थायी व्यवस्था की गई है, जहां एक कमरे में कई चिकित्सक बैठते है।