मेरठ: ब्रह्मपुरी स्पोर्ट्स कारोबारी के घर पर चोरी की वारदात.घर का ताला तोड़ शादी के लिए रखी नगदी और ज्वेलरी ले गए चोर
Meerut, Meerut | Jan 25, 2024 ब्रह्मपुरी के सूर्यापुरम में बदमाशों ने स्पोर्ट्स कारोबारी के घर पर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश घर के अंदर से शादी के लिए खरीदी ज्वेलरी और नकदी चोरी कर ले गए।घर मे रखी छह लाख कीमत की ज्वेलरी और तीन लाख की नकदी चोरी कर ले गए। सप्ताहभर पहले ही शादी के लिए ज्वेलरी खरीदी थी।पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुट गई है।