मेरठ: थाना सदर बाज़ार गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल को हत्या की धमकी पत्र भेजकर दी गई धमकी.
Meerut, Meerut | Jan 25, 2024 गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल को पत्र भेजकर हत्या की धमकी दी गई है।डा. कर्मेंद्र सिंह गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल हैं। 20 जनवरी को डाक द्वारा उन्हें एक पत्र मिला। पत्र में लिखा था कि स्टाफ की तनख्वाह समय पर नहीं दी जा रही है। आप स्कूल पर कब्जा करना चाहते हो। स्कूल को छोड़ दो। वरना एक महीने में तुम्हारी हत्या कर दी जायेगी.