🐒🚇 दिल्ली मेट्रो में वानर की एंट्री, यात्रियों के बीच मची हलचल
दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन में उस वक्त यात्रियों के बीच कौतूहल का माहौल बन गया, जब एक वानर अचानक मेट्रो कोच में घुस आया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सराय काले खां स्टेशन के पास का है।
वीडियो में वानर कभी यात्रियों के कंधे और गोद में बैठता नजर आया, तो कभी खिड़की के पास बैठकर बाहर के नजारे देखता दिखाई दिया। उसकी शरारतों और मस्ती को देखकर कुछ यात्री हैरान रह गए, जबकि कई लोगों ने अपने मोबाइल में इस अनोखे नजारे को कैद कर लिया।
हालांकि, वानर ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन मेट्रो में उसकी मौजूदगी से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल जरूर बन गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
#DelhiMetro #MonkeyInMetro #ViralVideo #PinkLine #DelhiNews TrendingNews ViralReels SocialMediaViral MonkeyViral MetroNews
Indore, Indore | Jun 22, 2026