प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश टीकमगढ़ प्रवीण व्यास की अध्यक्षता में आज जिला न्यायालय परिसर में सभा कक्ष में मध्य प्रदेश अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना अंतर्गत गठित समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मध्य प्रदेश अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना 2015 के अंतर्गत एक प्रकरण रखा जिसमें प्रतिकार राशि 2 लाख के आदेश पारित किया।