हरिद्वार: रोशनाबाद स्थित निजी अस्पताल में मरीज के परिजनों द्वारा तोड़फोड़ का वीडियो वायरल, प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप
रोशनाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में मरीज के परिजनों ने तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तोड़फोड़ करने वाले लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया। बताया जा रहा है कि एक महिला को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था मगर हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिसके बाद परिजन भड़के।