हरिद्वार: लालढांग गेंडीखाता मार्ग पर हाथी को देख कार चालक ने उल्टी दौड़ाई कार, भागकर बचाई जान, कार क्षतिग्रस्त
लालढांग गेंडीखाता मार्ग पर एक जंगली हाथी को देखकर वहां से गुजर रहे कार चालक ने उल्टी कार दौड़ाई। हाथी को तेजी से नजदीक आता देख कार सवार गाड़ी से उतरा और भागकर अपनी जान बचाई। घबराहट में हाईवे से नीचे उतरकर उसकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक कार की सर्विस कराकर वापस लौट रहा था और रास्ते में उसे हाथी मिल गया। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर से कार को बाहर निकाला