हरिद्वार: SDRF और NDRF की टीम ने की मॉक ड्रिल, रात को मनसा देवी रोपवे में फंसे दो यात्रियों को किया रेस्क्यू
SDRF और NDRF की टीम ने मॉक ड्रिल की और रात को मनसा देवी रोपवे में फंसे दो यात्रियों का सफल रेस्क्यू किया। मॉक ड्रिल के अनुसार दो यात्री मनसा देवी मंदिर की पहाड़ियों पर चलने वाले रोप वे में फंस गए थे। सूचना मिलते ही SDRF और NDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान शुरू कर बीच में फंसे दोनों यात्रियों को नीचे उतारा गया और फर्स्ट एड देकर अस्पताल भेजा।