हरिद्वार: डकैती कांड में गिरफ्तार तीनों बदमाशों की रिकवरी के लिए ली जाएगी रिमांड, रोशनाबाद में एसएसपी ने दी जानकारी
हरिद्वार के रानीपुर मोड़ पर ज्वेलरी शोरूम में हुए डकैती कांड में शामिल गिरफ्तार हुए तीनों बदमाशों से लूटा गया माल बरामद करने के लिए जल्द ही डिमांड ली जाएगी। रोशनाबाद में हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक डकैती कांड में शामिल तीन बदमाशों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। जल्द ही गैंग के सरगना को भी गिरफ्तार किया जाएगा