अनूपगढ़: अनूपगढ़ में नेशनल हाईवे नंबर 911 पर गांव 23 A मोड़ के पास पिकअप और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल
अनूपगढ़ में नेशनल हाईवे नंबर 911 पर गांव 23 ए मोड़ के पास पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस पूरे मामले में एसआई सरदार सिंह मीणा ने रविवार दोपहर 1 बजे बताया कि हादसे में बाइक सवार ओमप्रकाश और चानन राम गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है और वहीं पिकअप चालक फरार हो गया। पुलिस ने वाहनों को जब्त कर जांच शुरु कर दी है।