खिलचीपुर: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने छप्पन भोग के साथ गणेश विसर्जन किया, ढोल-भजनों के साथ भव्य शोभायात्रा निकली
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छापीहेड़ा में 10 दिनों तक चले गणेश उत्सव का आज शुक्रवार की सुबह 11:30 के लगभग श्रद्धा, उल्लास एवं उत्साह के साथ समापन हुआ। समापन अवसर पर भगवान श्री गणेश को छप्पन भोग अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिसके पश्चात गणेश विसर्जन यात्रा प्रारंभ हुई। विद्यालय की बालिकाओं ने ढोल एवं भजनों की धुन पर नृत्य करते हुए भव्य शोभा