हाथरस: अखईपुर में मामूली बात को लेकर दबंगों ने वृद्ध मां-बेटे को डंडों से पीटकर किया घायल
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के अखईपुर में सोमवार को मामूली बात को लेकर दबंगों ने वृद्ध महिला यशोदा देवी एवं बेटा मुकेश को डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। वहीं परिजनों ने गांव के ही लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत की।