हाथरस: मुरसान के गांव करील में ट्यूबवेल पर मिला वृद्ध का शव परिजनों ने हत्या की जताई आशंका पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम गृह
मुरसान थाना क्षेत्र के गांव करील में आज दिन सोमवार को वृद्ध राजन सिंह का शव ट्यूबवेल पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और दी गई सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को। मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवाया है। इसी क्रम में परिजनों का कहना है की वृद्ध की गला दबाकर हत्या की गई है।