हाथरस: कोतवाली मुरसान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव कोरना निवासी एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार,1 अवैध तमंचा 1 जिंदा कारतूस...
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए कोतवाली मुरसान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव कोरना निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा एक जिंदा 315 बोर कारतूस बरामद किया है। कोतवाली मुरसान पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।