हाथरस: मोहल्ला सिद्धार्थ नगर में लघुशंका करने को लेकर परिजनों में हुई मारपीट व्यक्ति हुआ घायल थाने में हुई शिकायत
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर में आज दिन रविवार को शाम के समय पर लघुशंका करने को लेकर परिजनों में मारपीट हो गई। मारपीट में व्यक्ति गुरदीप सिंह घायल हो गया। घायल अवस्था में घायल व्यक्ति ने हाथरस गेट थाने में अपने ही परिजनों के खिलाफ शिकायत दी है। इसी क्रम में पुलिस ने घटनास्थल पर पिकेट भेज कर मामले की जांच में भी जुट गई है।