राजमहल: जयंतीग्राम: मारपीट मामले में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही है छानबीन
राधानगर थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी पंचायत अंतर्गत जयंतीग्राम में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता इशमेतारा खातून ने शुक्रवार को अपराह्न करीब 4 बजे थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन में आरोप लगाई है कि बच्चा-बच्चा के झगड़ा के कारण रिजवाना खातून,जोशनारा खातून एवं अहमद शेख ने एकजुट होकर मारपीट किया।