गुना नगर: औद्योगिक क्षेत्र में नगरपालिका की छापेमारी, ₹1.5 लाख की अमानक पॉलिथीन ज़ब्त, गुना से ब्यावरा तक हड़कंप
शहर में अमानक पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका की कार्रवाई चौथे दिन भी जारी रही। रविवार को मुखबिर की सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र स्थित जीटीसी ट्रांसपोर्ट पर छापा मारकर लगभग एक टन अमानक पॉलीथिन जब्त की गई, जिसकी कीमत डेढ़ लाख रुपये आंकी गई। बिना वैध दस्तावेज मिलने पर ट्रांसपोर्ट संचालक पर 11 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया और दोबारा मिलने पर परिसर सील करने की चेतावनी